Shahjahanpur News : भाजपा के बूथ अध्यक्ष बताने पर दरोगा ने और पीटा,हल्का दारोगा पर थाने में मारपीट करने का आरोप
भाजपा के बूथ अध्यक्ष बताने पर दरोगा ने और पीटा,हल्का दारोगा पर थाने में मारपीट करने का आरोप*

shahjahanpur
6:05 PM, July 31, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
__ बूथ अध्यक्ष को रात भर हवालात में रखा बंद,सुबह छोड़ा जानें क्या है पूरा मामला
खुटार शाहजहांपुर। मामला जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाने का है जहां पर भाजपा बूथ अध्यक्ष बताने पर दरोगा द्वारा बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट करने की बात तेजी से फैल रही है बूथ अध्यक्ष ने घटना की जानकारी अपनी पार्टी के नेताओं को दी है साथ ही क्षेत्राधिकारी पुवायां तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से भी प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
मामला 24 जून का है थाना क्षेत्र के गांव महामदपुर सहजनिया निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय सेन पुत्र रामदीन के खेत में खड़ी धान की पौध को गांव के ही कुछ लोगों ने बेंच दिया विरोध करने पर मारपीट की,सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस बूथ अध्यक्ष को थाने ले आई। आरोप है थाने में पुलिस ने मारपीट की जब हल्का दारोगा को भाजपा का बूथ अध्यक्ष होना बताया गया तो दरोगा द्वारा और मारपीट की गई तथा रात भर हवालात में बंद रखा गया और सुबह छोड़ा गया। जिसके बाद बूथ अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं समेत प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए दरोगा के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
हल्का दरोगा पर इससे पूर्व भी लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप लग चुके हैं लगभग चार माह पूर्व इसी हल्का के गांव दिलीपपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पति बाबूराम ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर रहे आरोपियों का साथ देने तथा उनके साथ अपमानित शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता का आरोप लगाया था।
*इस सम्बंध में हल्का दरोगा प्रमोद कुमार से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर उनका पक्ष जानने पर उन्होंने बताया कि महमूदपुर सहजनिया में धान की पौध को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर शांति भंग की आशंका की कार्यवाही की गई है बाकी आरोप असत्य हैं*




