Shahjahanpur news : पंचायत भवन पर फहर रहा क्षतिग्रस्त तिरंगा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
हर्रायपुर गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कई महीनों से फटा और गंदा तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के हर्रायपुर गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कई महीनों से फटा और गंदा तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिवालय भवन पर लगा राष्ट्रीय ध्वज काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, लेकिन इसके बावजूद उसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का सचिवालय में नियमित आना-जाना रहता है, फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। ध्वज संहिता तथा संबंधित प्रावधानों के अनुसार क्षतिग्रस्त या फटे हुए तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाकर उसके स्थान पर नया ध्वज लगाया जाना चाहिए।
मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने की चर्चा है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाते हैं या नहीं। ग्रामीणों ने सचिवालय भवन पर तत्काल नया तिरंगा लगाए जाने की मांग की है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला