Shahjahanpur news : हाईवे से कॉलोनी की तीन सड़कें जोड़ने का मामला: NHAI और प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी की तीन सड़कों को सीधे खुटार-शाहजहांपुर और खुटार-गोला हाईवे से जोड़ने का मामला चर्चा में है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी की तीन सड़कों को सीधे खुटार-शाहजहांपुर और खुटार-गोला हाईवे से जोड़ने का मामला चर्चा में है।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। नगर खुटार में एक कॉलोनाइजर द्वारा कथित रूप से बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी की तीन सड़कों को सीधे खुटार-शाहजहांपुर और खुटार-गोला हाईवे से जोड़ने का मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि यह निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृति के हुआ है, तो इससे राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है। वहीं, मामले पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने न आने से लोगों में सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंद पड़े बीडीआर भट्ठे की भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी से तीन डामर सड़कें सीधे हाईवे से जोड़ दी गई हैं। उनका कहना है कि मौके पर न चेतावनी संकेतक हैं, न गति नियंत्रण के पर्याप्त उपाय और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि निर्माण बिना अनुमति हुआ है तो यह जांच का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि निर्माण के दौरान संबंधित विभागों द्वारा निरीक्षण और कार्रवाई क्यों नहीं की गई तथा अब तक कोई स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया गया।
लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, NHAI एवं संबंधित विभागों से अनुमति संबंधी अभिलेखों की जांच कराने तथा यदि कोई अनियमितता मिले तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला