Shahjahanpur News : सांड से टकराकर कार डीसीएम से टकराई,एक की मौत एक घायल जिला रेफर
सांड से टकराकर कार डीसीएम से टकराई,एक की मौत एक घायल जिला रेफर

shahjahanpur
12:00 AM, July 17, 2024
खुटार शाहजहांपुर। मगंलवार शाम खुटार गोला मार्ग पर डीसीएम और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई जिसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई तथा कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कार चालक वीरेंद्र पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम कुरियानी थाना मैलानी कार मांग कर अपने भाई विजयपाल के इलाज के लिए गोला गया था जहां भाई को छोड़ कर घर वापस लौट रहा था रास्ते में उसे मैलानी थाना क्षेत्र के गांव ककराही निवासी रामकिशन मिल गए जिन्हें गाड़ी में बैठाकर खुटार की ओर आ रहा था तभी सत्संग भवन के पास रोड पर सांड से टकराकर कार खुटार की तरफ से जनपद पीलीभीत के शेरपुर से आम लेकर आ रही डी सी एम से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा डी सी एम पलट गई हादसे की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा एंबुलेंस के माध्यम से घायल कार चालक तथा कार सवार को खुटार सी एच सी पर भर्ती कराया गया जहां कार सवार रामकिशन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल कार चालक वीरेंद्र पुत्र बेचेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है डी सी एम चालक डी सी एम में जनपद पीलभीत के शेरपुर से आम भरकर पलिया ले जा रहा था डी सी एम चालक तथा उस पर सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है पुलिस ने डी सी एम चालक समेत डी सी एम को हिरासत में ले लिया है मृतक का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है हादसे में सांड की भी मौत हो गई है।




