Shahjahanpur News : ब्लाक प्रमुख तथा क्षेत्रीय विधायक ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के साथ धूम धाम से मनाया आज़ादी का पर्व
आज़ादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नगर सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने विद्यालय पहुंच कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया

shahjahanpur
12:39 PM, August 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ विधायक ने विद्यालय में सहयोग का दिया अस्वाशन
खुटार शाहजहांपुर। नगर के बंडा रोड के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज़ादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नगर सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने विद्यालय पहुंच कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर कृष्ण मुरारी शुक्ल, अध्यक्ष अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल तथा प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया तथा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने पुष्प अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुति दी गई
क्षेत्रीय विधायक ने कार्यक्रम में पहुंच बच्ची का उत्साह वर्धन किया तथा विद्यालय में पटाव के मिट्टी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने विद्यालय के बच्चों का उत्साह वर्धन किया।




