Shahjahanpur News : ब्लांक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ पुवायां विधायक चेतराम ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया

sonbhadra
9:13 PM, October 26, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार को खुटार के बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ पुवायां विधायक चेतराम ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी,खो-खो,लंबी कूद,फुटबॉल,बैडमिंटन, आदि खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई गई । और प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस दौरान विधायक चेतराम, शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव, प्रधानाध्यापक आर डी तिवारी,डां कृष्ण मुरारी शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।




