Shahjahanpur news : कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, जिला रेफर
टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

shahjahanpur
11:16 PM, February 9, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। सोमवार खुटार पूरनपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना बंडा क्षेत्र के गांव देवकली निवासी भूपेंद्र उर्फ कधंई पुत्र जुगराज सिंह पत्नी सरिता के साथ अपनी रिश्तेदारी में महुआ पिमई आए हुए थे जहां से वह वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहें थे कि तभी खुटार पूरनपुर मार्ग स्थित टोला प्लाजा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा चालक कार छोड़कर फरार हो गया घायल को खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



