Shahjahanpur news : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पुवायां–खुटार रोड पर पुवायां थाना क्षेत्र में स्थित सुखबीर एग्रोलिमिटेड के पास धान बेंचने आई ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार हजरत नूर की मौत हो गई।

shahjahanpur
2:50 PM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
–– फैक्ट्री के पास सड़क पर खड़ी होती हैं धान भरी बिना रिफ्लेक्टर लगी सैकडों ट्रैक्टर ट्राली,
–– फैक्ट्री की गैर जिम्मेदाराना हरकत
पुवायां शाहजहांपुर। गुरूवार देर शाम पुवायां–खुटार रोड पर पुवायां थाना क्षेत्र में स्थित सुखबीर एग्रोलिमिटेड के पास धान बेंचने आई ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी करीब पैंतीस वर्षीय बाइक सवार हजरत नूर की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार हजरत नूर गुरूवार शाम को बाइक लेकर करनापुर से गंगसरा एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने जा रहे थे और हादसा हो गया उन्हें घायल अवस्था है पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला रेफर कर दिया गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के पास सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली से धान लेकर बेचने आते हैं और फैक्ट्री प्रबंधन खड़ी ट्रालियों के पीछे रात में कोई रिफ्लेक्टर भी लगवाने की जिम्मेदारी नहीं समझता है।




