Shahjahanpur news : अनियंत्रित होकर बाइक गिरी तीन लोग घायल, तीनों रेफर
खुटार–पुवायां रोड पर क्षेत्र के गांव रौतापुर कला स्थित पेट्रोल पंप के पास रोड पर बाइक फिसल कर गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं

shahjahanpur
8:15 PM, October 3, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार शाम खुटार–पुवायां रोड पर क्षेत्र के गांव रौतापुर कला स्थित पेट्रोल पंप के पास रोड पर बाइक फिसल कर गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद तीनों लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है अमरपाल पुत्र रूपराम निवासी ग्राम टाह खुर्द थाना खुटार,अनंतराम पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम खरेटा थाना मैलानी तथा सोवरन पुत्र भन्नू निवासी ग्राम सैजनिया थाना मोहम्मदी खीरी तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर पुवायां की तरफ से खुटार की ओर आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर बाइक गिरने से तीनों लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।




