Shahjahanpur News : स्कूली नलों के रिबोर मामले में बीडीओ ने एडीओ पंचायत तथा जेई को सौंपी जांच
पिपरिया भागवत में सरकारी स्कूलों के सरकारी नलों के रिबोर के लिए निकाले गए करीब डेढ़ लाख रुपए के मामले में बीडीओ खुटार ने एडीओ पंचायत तथा जेई को जांच सौंप दी है।

shahjahanpur
8:37 PM, February 22, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवत में सरकारी स्कूलों के सरकारी नलों के रिबोर के लिए निकाले गए करीब डेढ़ लाख रुपए के मामले में बीडीओ खुटार ने एडीओ पंचायत तथा जेई को जांच सौंप दी है। बताया जा रहा है कि एडीओ पंचायत अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा को लेकर विकास खंड में चर्चित व्यक्ति हैं तथा जेई भी फूंक फूंक कर कदम रखने वाले व्यक्ति हैं ऐसे में मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही होने का अभी से कयास लगाया जा रहा है लेकिन कब क्या हो जाए यह अनिश्चित है।
बताते चलें कि पीपरिया भागवत के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्रथमिक विद्यालय में लगे सरकारी नलों के रिबोर के लिए लगभग दस माह में करीब डेढ़ लाख रुपए निकाले गए हैं और स्कूल के अध्यापकों का कहना है कि करीब डेढ़ साल से स्कूल के नलों का रिबोर नहीं हुआ है।
ख़बर प्रकाशित होने के बाद खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही कराने की हामी भरी है और जेई तथा एडीओ को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार रिबोर मामले में जिम्मेदार ग्रामपंचायत आधिकारी अपनी निडर कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं वह किसी भी नैतिक व अनैतिक कार्य को करने के लिए नहीं डरते हैं तथा अधिकारियों की कार्यवाही का भी भय नहीं खाते हैं जिसको लेकर वह भ्रष्टाचार ब अनियमितताओं को लेकर अपने सेवा काल में कई बार निलंबित हो चुके हैं।




