Shahjahanpur news : एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार
जैतीपुर थाने में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

shahjahanpur
10:12 PM, June 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जनपद के जैतीपुर थाने में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। टीम ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के दौरान जैतीपुर थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह मौके से चले गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। साथ ही बंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह को जैतीपुर थाने का प्रभार सौंपते हुए उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एंटी करप्शन टीम द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: समाचार में उल्लिखित आरोप एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई और प्रारंभिक जानकारी पर आधारित हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




