Shahjahanpur News : पिता की डांट से नाराज छोटे भाई ने नहर में लगाई छलांग, भाई को बचाने बड़ा भाई भी कूदा, दोनों भाईयों की तलाश जारी
पिता की डांट से नाराज छोटा भाई शारदा नहर में छलांग लगा दी । जिसके बाद उसे बचाने के चक्कर में बड़ा भाई भी नहर में कूद गया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश कर रही ।

shahjahanpur
3:15 PM, August 15, 2024
शाहजहांपुर । पिता की डांट से नाराज छोटा भाई शारदा नहर में छलांग लगा दी । जिसके बाद उसे बचाने के चक्कर में बड़ा भाई भी नहर में कूद गया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक थाना बंडा क्षेत्र के गांव मुडिया छावन के रहने वाला 25 साल का विपिन तिवारी (25) और सुनील तिवारी (22) बाइक से शारदा नहर पुल के पास पहुंचे। इसी दौरान छोटा भाई बाइक से उतरा और उसने गुस्से में नहर में छलांग लगा दी। छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। जिसके बाद दोनों पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। काफी दूर पानी में बहकर जाते हुये लोगों ने देखा लेकिन अचानक दोनों गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी हैं।




