Shahjahanpur news : मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवक करेंगे कार्य बहिष्कार,खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नाराज रोजगार सेवक करेंगे कार्य बहिष्कार,खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

shahjahanpur
10:04 AM, July 30, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। सोमवार को रोजगार सेवकों ने एकत्रित होकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है तथा मानदेय न मिलने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
रोजगार सेवकों का कहना है कि दिनांक 20/7/2024 को उनके बकाया मानदेय के लिए शासन द्वारा धनराशि भेजी गई थी तथा शाशनादेश में प्राथमिकता के साथ रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय एवं ईपीएफ का भुगतान करने को लिखा गया था लेकिन ज़िम्मेदार कार्यक्रम अधिकारी/ खंड विकास आधिकारी ने अपनी मर्जी के चलते उनके मानदेय एवं ईपीएफ का भुगतान आज तक नहीं कराया है। जिससे हम सभी रोजगार सेवक मनरेगा के कार्यों को नहीं करेंगे जब तक मानदेय नहीं मिलेगा तब तक के लिए कार्य का बहिष्कार करते हैं। इससे पूर्व में भी मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा था।
ज्ञापन दाताओं में रोज़गार सेवक सतीश चंद्र वर्मा, जलज पांडे, अहिवरन लाल,अलीमोहम्मद,जितेंद्र कुमार, अवनीत कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार, ऋषिराज आदि रोजगार सेवक आदि लोग मौजूद रहे।




