Shahjahanpur news : मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप,पीड़ित ने दी तहरीर
गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी बालकराम भारती के परिवार के साथ 11 नवंबर को गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की थी।

AI जेनरेटेड फोटो
shahjahanpur
10:49 PM, November 13, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी बालकराम भारती के परिवार के साथ 11 नवंबर को गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की थी। पीड़ित परिवार ने चांदपुर चौकी और खुटार थाने में शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ममता देवी अपने पति बालकराम और पुत्र अंकित के साथ टाटा मैजिक से पुवायां सीओ कार्यालय शिकायत करने जा रही थीं। आरोप है कि खुटार के अटल चौक चौराहे पर गांव के ही तीन लोग कार से आए और परिवार को मैजिक से उतार लिया। जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए तीनों ने दंपति और पुत्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और मोबाइल छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पीड़िता का आरोप है कि चांदपुर चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी खुटार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि तुलापुर में विपिन हत्याकांड जैसा मामला हो चुका है, फिर भी पुलिस सबक नहीं ले रही।
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।




