Shahjahanpur news : बंडा पुलिस के बाद खुटार पुलिस ने भी पकड़ी अफीम
दो किलो अफीम के साथ दो आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र राममूर्ति तथा वीकेश गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम जलालाबाद शाहजहांपुर को पकड़ा गया है।

shahjahanpur
8:40 PM, May 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ दो किलो अफीम सहित दो आरोपी गिरिफ्तार
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार को खुटार पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि सर्विलांस टीम की मदद से दो किलो अफीम के साथ दो आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र राममूर्ति तथा वीकेश गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम जलालाबाद शाहजहांपुर को पकड़ा गया है जिनकी तलाशी में कार के अंदर से अफीम सहित दो लाख पांच हजार रुपए भी बरामद हुए हैं आरोपियों की गिरिफ्तारी लक्ष्मीपुर मोड़ के पास से शुक्रवार देर रात को की गई है। आरोपियों को मुक़दमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को खुटार थाना के सीमावर्ती थाना बंडा में भी एक आरोपी नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम भिलई गांव खेड़ा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत को पांच सौ पच्चीस ग्राम अफीम सहित बंडा पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्यवाही पुलिस की सजगता जाहिर कर रही है।




