Shahjahanpur news : 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट
पुवायां क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।

Ai जेनरेटेड फोटो
shahjahanpur
8:59 PM, October 6, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने एक युवक समेत चार लोगों पर शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई। आरोप है कि टकेली मोड़ निवासी दीपक उर्फ टाइमपास उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया।
महिला ने मामले में गीता पत्नी बेचे लाल निवासी टकेली मोड़ तथा रामदास और ढाकन पुत्र बसंत निवासी मोहल्ला कुरगंजा पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बेटी के बारे में जानकारी करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।




