Shahjahanpur news : नाबालिग छात्र से चोरी कराने का आरोप, बर्तन व्यापारी समेत दो कबाड़ियों पर मुकदमा दर्ज
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग स्कूली छात्र को कथित रूप से बहला-फुसलाकर चोरी कराने और चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाया गया है।

shahjahanpur
8:22 PM, July 28, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग स्कूली छात्र को कथित रूप से बहला-फुसलाकर चोरी कराने और चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दो कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी नन्हे पुत्र उमराव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में पढ़ता है। आरोप है कि सियाराम बर्तन वाले के पुत्र राजकमल ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर चोरी कराई। शिकायत के अनुसार, चोरी के बाद बिजली का तार स्वयं खरीद लिया और बदले में छात्र को ₹2,000 दिए।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले नगर के बंडा रोड स्थित कबाड़ी रामसागर गुप्ता और हरिश्चंद्र चंद्र ने भी नाबालिग से चोरी कराकर एंगल और बिजली का तार खरीदा था तथा उसके बदले ₹300 दिए थे।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी




