Shahjahanpur news: सड़क पर खंजड के स्थान पर लालपेटी ईंट बिछवाने का आरोप, स्थानीय नेताओं से मौखिक शिकायत
जिला पंचायत की ओर से खंजड बिछाया जा रहा है जहां पर मानक अनुसार कार्य नहीं हो रहा है।

shahjahanpur
9:18 PM, October 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत से मलिका जाने वाले चकरोड पर जिला पंचायत की ओर से खंजड बिछाया जा रहा है जहां पर मानक अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। ऐसा स्थानीय लोगो का कहना है। लोगो के मुताबिक सड़क पर खंजड के स्थान पर लालपेटी ईंट बिछाई जा रही है जो कुछ दिनों में ही खराब हो जाएगी बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने एक ईंट भट्टा ठेके पर लिया है जिसमें बिकने से बचीं घटिया ईंटों को वह अपने सरकारी निर्माण के ठेकों में पृयुक्त करते हैं। स्थानीय लोगो ने सड़क में हो रहें घटिया निर्माण कार्य की स्थानीय नेताओं से मौखिक शिकायत की है।




