Shahjahanpur news : बिना परमिट काटे गए करीब दस सागौन के पेड़,वन विभाग तीन दिन से कर रहा टाल मटोल

गांव बेला के मजरा जमुनाहा में करीबन दो-तीन दिन पूर्व लगभग दस सागोन के पेड़ काट दिए गए। जिनकी खरीदारी कथित रूप से एक ठेकेदार ने की थी।

news-img

shahjahanpur

5:32 PM, February 13, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राहुल शुक्ला ब्यूरो

खुटार शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के गांव बेला के मजरा जमुनाहा में करीबन दो-तीन दिन पूर्व लगभग दस सागोन के पेड़ काट दिए गए। जिनकी खरीदारी कथित रूप से एक ठेकेदार ने की थी। जिसने परमिट कराने की बजाय वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलकर पेड़ काटकर बेच दिए जानकारी के अनुसार खेत मालिक को परमिट होने की बात कही गई।

लेकिन जब लकड़ी माफिया ठेकेदार और वन विभाग के अधिकारियों से तालमेल के द्वारा पेड़ काटे जाने की जानकारी सूत्रों के हबाले से पत्रकारों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और पत्तों से ढके हुए सागौन के पेड़ों की जड़ों के वीडियो फोटो बनाए और वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से परमिट की जानकारी ली तो कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक मामले में टाल मटोल करते नजर आए।

इस संबंध में वन दरोगा रोहित पांडे से जानकारी ली गई तो इसी गांव में दूसरी जगह काटे गए पेड़ों पर की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए दूसरी जगह पेड़ों के काटे जाने की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

  1. वही रेंजर मनोज श्रीवास्तव से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मैं इलाहाबाद में सरकारी कार्य से आया हूं पेड़ काटे जाने की जानकारी हुई है वापस आकर कार्रवाई करूंगा और पूरी जानकारी लेने के लिए हल्का दरोगा से बात करने को कहते हुए मामले में टालमटोल करते हुए नजर आए।

एसडीओ साहब ने इस संबंध में बताया कि दो दिन पूर्व इसी गांव में पांच सागोन के पेड़ काटने की जानकारी मिली थी जिन पर कल कार्यवाही की गई थी।अन्य पेड़ों को काटे जाने की जानकारी नहीं है।

डी एफ ओ ने बताया कि जानकारी नहीं मिली अब जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.