Shahjahanpur news : दिलीपपुर गांव में देवीस्थान मंदिर पर सात दिवसीय कथा का किया जा रहा आयोजन
गांव दिलीपपुर में देवीस्थान मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है।

shahjahanpur
8:50 PM, September 14, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- छठे दिन विधायक पुत्र अनुज कुमार पासवान ने पहुंचकर सुनी गोवर्धन पूजा की कथा
खुटार शाहजहांपुर । क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में देवीस्थान मंदिर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया।
सोमवार को कथा व्यास इंदु शास्त्री, जिला हरदोई ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने और प्रकृति एवं गौ-संरक्षण के महत्व को लेकर विस्तार से वर्णन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के पुत्र अनुज कुमार पासवान भी पहुंचे और कथा का श्रवण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन 15 सितंबर को होगा। ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।




