एसबीए चुनाव: सभी पर्चे वैध, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए और किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया।

sonbhadra
5:54 PM, December 13, 2024
राजेश पाठक (संवाददाता)
* अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर होगा मुकाबला
* 6 सदस्यों समेत 13 पदाधिकारी हो जाएंगे निर्विरोध
* 16 दिसंबर को 18 प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी मतदाता सूची
* 17 दिसंबर को होगी टेंडर वोटिंग
* 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को होगी मतगणना
* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए और किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। जिसकी वजह से अब चुनाव मैदान में 23 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, हालाकि 13 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। वहीं अब सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर मुकाबला होगा जिसके लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 16 दिसंबर को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी, जबकि 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग होगी। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना होगी।उधर प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।




