Sawan : सावन में इस बार अद्भुत संयोग, 5 सोमवार का होगा सावन माह, शुरुआत और अंत में पड़ा है सोमवार
आज से पवित्र सावन मां का शुरुआत हो रही है । कई दशकों बाद ऐसा संयोग आया है कि इस बार सावन माह में 5 सोमवार पड़ेंगे और सावन माह की शुरुआत और अंत सोमवार से ही हो रही है।

uttar pradesh
9:17 AM, July 22, 2024
आज से पवित्र सावन मां का शुरुआत हो रही है । कई दशकों बाद ऐसा संयोग आया है कि इस बार सावन माह में 5 सोमवार पड़ेंगे और सावन माह की शुरुआत और अंत सोमवार से ही हो रही है।
पहले सोमवार को हर मन्दिरों में भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है । सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं ।
भोर से ही हर जगह हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। साथ ही मंदिरों में घण्टे-घड़ियाल बज रहे हैं ।
वाराणसी की बात करें तो शिव नगरी काशी सावन के रंग में सराबोर नजर आयी। 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक काशी विश्वनाथ धाम में बाबा पूरे सावन मास के हर सोमवार के दिन भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते है। सावन के पहले सोमवार को बाबा चल रजत प्रतिमा का के श्रृंगार स्वरूप में दर्शन दे रहे है। बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्त बीते शाम से ही हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और दूध लिए हुए कतारबद्ध नजर आ रहे थे। काशी विश्वनाथ धाम समेत शिव नगरी के सभी शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो रही है।
गुप्त काशी सोनभद्र के शिवद्वार में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है । सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं । शिवद्वार में शिव अद्भुत प्रतिमा पूरे देश में अपना एक अलग स्थान रखती है। सुरक्षा की बात करें तो मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । ज़गह-ज़गह सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है ।




