राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में रेल का मुद्दा उठाया, कई ट्रेन चलाने की मांग की
राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में रेल का मुद्दा उठाया और कई ट्रेन चलाने की मांग की । सांसद ने कहा कि उनका इलाका काफी पिछड़ा है, जहां आदिवासी लोगों के आवागमन के लिए कई ट्रेनों का ठहराव हो ।

delhi
11:45 PM, July 31, 2024
शान्तनु कुमार
राबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल खरवार ने एक बार फिर रेल बजट को लेकर सदन ने सोनभद्र का मुद्दा उठाया । सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि सोनभद्र की सीमाएं चार राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड की सीमाओं से लगती हैं। जहां से गरीब आदिवासी आते-जाते हैं । सांसद ने कहा कि राबर्ट्सगंज-अनपरा रूट पर चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दुरूह क्षेत्र मिर्चाधुरी सहित अन्य जगहों में नहीं रुकती है । साथ ही उन्होंने चकिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे लाइन बिछाने की मांग की ताकि आदिवासी इलाकों के लोग आ जा सकें और उनका जीवन आसन हो सके । दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस को सोनभद्र तक चलाने की मांग रेल मंत्री से की है ।




