रेलवे में 191 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 09/2026 जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 191 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन

new delhi
12:59 AM, November 6, 2026
नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 09/2026 जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 191 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार चीफ लॉ असिस्टेंट के 17, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 21, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के 8, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के 79, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 27, साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) के 3 तथा लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट) के 36 पद शामिल हैं।
35,400 से 44,900 रुपये तक प्रारंभिक वेतन
भर्ती में विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये से लेकर 44,900 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30, 32, 33, 35 और 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान भी दिया गया है।
4 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है। आवेदन में संशोधन के लिए 7 दिसंबर से 16 दिसंबर 2026 तक अवसर दिया जाएगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), आवश्यकतानुसार अनुवाद परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और मेडिकल मानकों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें।
ऑनलाइन आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।
(स्रोत: रेलवे भर्ती बोर्ड, CEN 09/2026, आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती अधिसूचना)




