Rashi fal : जाने कैसा होगा आपका दिन
जाने कैसा रहेगा आपका दिन

sonbhadra
8:21 AM, October 16, 2024
मेष राशि: साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि: तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।
मिथुन राशि: आप की पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।
कर्क राशि: परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत हैं।
सिंह राशि: कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।
कन्या राशि: तेल-तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय शुभ व अनुकूल रहेगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
तुला राशि: लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पुरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि: अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।




