Rashifal : जाने कैसा होगा आज आपका दिन....
जाने कैसा होगा आज आपका दिन

sonbhadra
7:25 AM, June 22, 2025
दिनांक - 22 जून 2025
दिन = रविवार
संवत् = 2082
मास = आषाढ़ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = द्वादशी तिथि
नक्षत्र = भरणी नक्षत्र
योग = सुकर्मा योग
दिशाशूल - पश्चिम दिशा
राहुकाल - सायं 4:30 बजे से 6 बजे तक
मेष राशि: अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख प्राप्त होगा।
वृषभ राशि: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।
मिथुन राशि: आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह राशि: अपने पराए में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या राशि: कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशि: सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक राशि: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु राशि: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर राशि: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के शुभ योग हैं। स्वास्थ्य से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुंभ राशि: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि: अपने आप पर विश्वास रखो दुसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।