Rashifal : जाने कैसा होगा आज आपका दिन
आज के राशियों का देखे फल

sonbhadra
5:46 AM, June 9, 2025
मेष राशि: आज आप को परिजनों इष्ट मित्रों से उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति संभव है।
वृषभ राशि: आपका आज का दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा कार्यक्षमता एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी।
मिथुन राशि: काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज ना करें। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मन पसंद भोजन मिलेगा।
कर्क राशि: आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह राशि: आज मेहमानों का आगमन होगा जिनकी खातिरदारी में दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें। अच्छे व्यक्तियों से भेंट हो सकती है।
कन्या राशि: व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम ना करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, वाहन सुख मिल सकता है।




