जानकारी के अनुसार, शनिवार क़ो परिवार के दो भाईयों के बीच भूत प्रेत के चक्कर में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई की पत्नी ने अपने मायके में सुचना दे दिया। लाठी-डंडे से लैस होकर महुआँव कला गाँव पहुँचे दर्जन भर बदमाशों ने घर में घुसकर शेष परिवार वालों पर हमला बोल दिया, जिसमें बुच्चू मौर्या (65वर्ष) पुत्र लुरझुर, हिरावती (62वर्ष) पत्नी बुच्चू मौर्या, मुन्ना मौर्या (36वर्ष) पुत्र बुच्चू मौर्या, कच्चन (32वर्ष) पत्नी मुन्ना मौर्या, बुल्लु मौर्या (30वर्ष) पुत्र बुच्चू मौर्या, प्रीया (28वर्ष) पत्नी बुल्लु मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके सभी हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची चोपन थाना पुलिस ने सभी घायलों क़ो 108 नं0 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था।