Sonbhadra News : चोपन रेलवे में कार्यरत रेल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप
चोपन थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी की अत्यधिक शराब का सेवन करने की वजह से तबियत बिगड़ गयी और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

sonbhadra
12:11 AM, July 22, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा(संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी की मौत होने की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि रविवार की रात चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेलवे कर्मचारी उमेश सिंह को सूचना मिली कि उनके साथ के कर्मचारी राजेश सिंह (45) पुत्र स्व0 बलदेव सिंह चेरो की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अभय सिंह ने जानकारी दी कि शराब के नशे में धुत राजेश सिंह को दो व्यक्तियों द्वारा अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टर अभय ने मरीज की हालत सीरियस होने पर रेफर करने की बात कही तो साथ आये दोनों लोग अस्पताल से नदारत हो गए। इसके बाद मरीज की अत्यधिक हालत खराब होने के बाद मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों को साथी कर्मचारी की मौत की सूचना जैसे मिली वैसे ही कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। वही मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गए।




