Prayag raj News : संभल हिंसा की जांच एसआईटी से कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
संभल हिंसा मामले में जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। दाखिल जनहित याचिका में पुलिस प्रशासन पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।
.jpg&w=3840&q=75)
इलाहाबाद हाईकोर्ट
prayag raj
11:59 PM, November 28, 2024
प्रयागराज ।
संभल हिंसा मामले में जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। दाखिल जनहित याचिका में पुलिस प्रशासन पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। याचिका स्थानीय लोगों के हित को देखते हुए जनहित में दाखिल किया गया है।
याचिका में मांग की गई है कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एस आई टी से जांच कराई जाय। जनहित याचिका में फायरिंग,बर्बरता में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। कहा गया है कि हाईकोर्ट वहां के जिलाधिकारी व एसपी के साथ संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच एसआईटी से कराए।
याचिका में सर्वे से लेकर हिंसा की पूरी घटना की विस्तृत जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। याचिका आनंद प्रकाश तिवारी की तरफ से दाखिल किया गया है।




