बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा के गढ़ को किया ध्वस्त
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत ने इतिहास रच दिया है। पीके को 64151 वोट मिले जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44827 वोट मिले।

delhi
7:57 PM, August 3, 2026
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, बीजेपी हारी
- गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत ने इतिहास रच दिया है। पीके को 64151 वोट मिले जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44827 वोट मिले। वहीं आजेडी की रेखा कुमारी को 14273 वोट से संतोष करना पड़ा। बांकीपुर सीट बीजेपी का मज़बूत गढ़ माना जाता है । क्योंकि इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे।
प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र है चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। ये चुनाव भाजपा-NDA सरकार और उसके नेतृत्व पर निर्णय लेने के लिए था। बांकीपुर की जनता ने मत दिया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विचार करना चाहिए और बिहार के हित में बिहार में एक अच्छे व्यक्ति को बिहार की सौपनी चाहिए।"
वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हरा दिया है।कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले। जबकि आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। इस तरह उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया है ।
उधर गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबाड़ी को 30630 मतों से हराया।




