CBI टीम की छापेमारी से तनाव में आकर डाक अधीक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
सुरक्षा बिहार में जनपद बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में तैनात डाक अधीक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली ।
aligarh
12:13 PM, August 21, 2024
अलीगढ़ । सुरक्षा बिहार में जनपद बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में तैनात डाक अधीक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली ।
बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में करोड़ों रुपए के गबन की जांच करने सीबीआई टीम पहुंची थी । सीबीआई टीम के छापे से तनाव में आकर डाक अधीक्षक द्वारा आत्महत्या की जाने की आशंका जताई जा रही है । हालांकि डाक अधीक्षक के परिजनों ने सीबीआई टीम के छापे से इनकार किया है ।
जानकारी के मुताबिक थाना बन्ना देवी क्षेत्र की सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी त्रिभुवन प्रताप सिंह जनपद बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक के रूप में तैनात थे। देर शाम में करोड़ों रुपए के गबन की जांच करने के लिए सीबीआई टीम बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में छापेमारी की कार्रवाई की थी। जिसके चलते त्रिभुवन सिंह तनाव ग्रस्त हो गए और उन्होंने अपने सुरक्षा विहार स्थित घर में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। त्रिभुवन प्रताप सिंह द्वारा आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट वायरल किया था। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में दफ्तर के कई लोगों को सुसाइड का जिम्मेदार बताया गया है ।
हालांकि मृतक के छोटे भाई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई त्रिभुवन जनपद बुलंदशहर के प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक के पद पर तैनात थे । खुर्जा की एक महिला व अन्य लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।




