यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पूछे जाने पर गरमाई राजनीति, बीजेपी नेता ने की जांच की मांग

शनिवार को यूपी में हुए दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है । डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी नाराजगी जाहिर की है और जांच के आदेश दिये हैं।

news-img

lucknow

10:51 PM, March 14, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शनिवार को यूपी में हुए दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है । डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी नाराजगी जाहिर की है और जांच के आदेश दिये हैं। इतना ही नहीं बीजेपी के नेता भी इस प्रश्न पर सवाल उठा रहे हैं। BJP के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने CM योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में SI भर्ती के प्रश्नों में गलत संदर्भ में पंडित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल दरोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल पूछा गया, “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए. इसके उत्तर में चार विकल्प में पहला विकल्प ‘सदाचारी’, दूसरा विकल्प ‘पंडित’, तीसरा विकल्प ‘अवसरवादी’ और चौथा विकल्प ‘निष्कपट’ दिया गया. ‘पंडित’ विकल्प दिए जाने को लेकर विवाद है । कहा जा रहा है कि अन्य विकल्प किसी गुण को प्रकट करते हैं, लेकिन पंडित किसी खास जाति के लोगों या वर्ग के लिए प्रयुक्त होता है।

Img
Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.