सोनभद्र में पुलिस 'ऑपरेशन ऑल आउट' से कसेगी अपराधियों पर नकेल
कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है।

sonbhadra
9:42 AM, September 13, 2026
- ड्रोन की जा रही निगरानी
- देर रात की गयी संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग
- पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान
शांतनु कुमार
सोनभद्र। अभी 2027 विधान सभा चुनाव में भले देर हो मगर पुलिस अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है । चार राज्यों से घिरे जनपद सोनभद्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और बेहतर बनाना सोनभद्र पुलिस के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है। इसके तहत थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के द्वारा निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। खास बात यह है कि चेकिंग की कमान खुद पुलिस अधीक्षक ने संभाल रखी है। पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी जांच कर रहे हैं और वाहन चालकों एवं व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर रहे हैं। इसी के तहत बीती रात पुलिस टीम ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध गतिविधियों एवं आवागमन पर सतर्क निगरानी रखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी जायजा लिया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'ऑपरेशन ऑल आउट' के सभी क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।




