NEET परीक्षा पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा- परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए
दिल्ली में आज एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसका नाम 'मंगल मिलन' दिया गया। पीएम मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार NEET परीक्षा को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया

delhi
3:28 PM, July 21, 2026
दिल्ली में आज एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसका नाम 'मंगल मिलन' दिया गया। पीएम मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार NEET परीक्षा को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा है कि सरकार NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर चिंताओं के बीच "छात्रों के साथ खड़ी है" और उन्होंने गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों।
सरकार की तरफ से यह संदेश साफ है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
बता दें कि सोमवार को लाखों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर कर संसद तक मार्च निकाला था । इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस का इश्तेमाल कर छात्रों को खदेड़ने की कोशिश की लेकिन युवा डटे रहे। और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते रहे। जिसका रहा कि आज प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी है सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी संसद मार्च कर रहे थे । इस दौरान उन पर दिल्ली पुलिस की ओर कार्रवाई की गई और भीड़ को तितर-बितर किया गया। हालांकि, देर शाम फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए।




