दिल्ली ब्लास्ट पर बोले पीएम मोदी- षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा

आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं।

news-img

delhi

12:59 PM, November 11, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान दौरे पर हैं। आज सुबह वे भूटान पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत और मेरी प्रतिबद्धता थी। आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था... जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां एक तरफ वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव का आयोजन हो रहा है और दूसरी ओर भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों के दर्शन हो रहे हैं। इन सबके साथ हम सब 'द फोर्थ किंग' के 70वें जन्मदिन समारोह के साक्षी बन रहे हैं। ये आयोजन और इतने सारे लोगों की गरिमामय उपस्थिति, इसमें भारत और भूटान के रिश्तों की मजबूती नजर आती है।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.