Pilibhit news : शारदा-देवहा नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा
शारदा और देवहा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी चेतावनी में निकटवर्ती गांवों व शहरी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई गई है।

pilibhit
5:31 PM, September 1, 2026
शोभित अवस्थी (संवाददाता)
पीलीभीत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में शारदा और देवहा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी चेतावनी में निकटवर्ती गांवों व शहरी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई गई है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे शारदा नदी का जलस्तर 219.10 मीटर और देवहा नदी का जलस्तर 190.38 मीटर दर्ज किया गया। शारदा का डिस्चार्ज 1,09,056 क्यूसेक तथा देवहा का 10,461 क्यूसेक रहा।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगातार बारिश के कारण शारदा नदी व सहायक नदियों का अधिकतम डिस्चार्ज दो लाख क्यूसेक से अधिक होने की संभावना है। वहीं नानक सागर जलाशय से 8,716 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




