Pilibhit news : लगातार बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 3 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

pilibhit
8:05 PM, September 2, 2026
शोभित स्वास्थ्य (संवाददाता)
पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 3 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 3 सितंबर को अवकाश रहेगा।
बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।




