Pilibhit news : जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में शुरू हुई तैयारियां, सजावट और आयोजन की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बीसलपुर क्षेत्र के मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

pilibhit
7:06 PM, September 4, 2026
शोभित अवस्थी (संवाददाता)
बीसलपुर (पीलीभीत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बीसलपुर क्षेत्र के मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
श्रद्धालु जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर उत्साहित हैं। मंदिरों में रंग-बिरंगी सजावट, विद्युत झालरों और फूलों से साज-सज्जा की तैयारी की जा रही है। वहीं रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की तैयारियां भी की जा रही हैं।
क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया जा रहा है। घरों में भी लोग लड्डू गोपाल की पूजा और जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं।
संवाददाता — शोभित अवस्थी बीसलपुर, पीलीभीत




