Pilibhit news : लगातार बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 2 सितंबर को बंद
जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

pilibhit
5:25 PM, September 1, 2026
शोभित अवस्थी (संवाददाता)
पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश और विद्यालयों में जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।




