Pilibhit news : खेल-खेल में बच्चों ने सीखा स्वच्छता का मंत्र, कूड़ा प्रबंधन की दी गई सीख
नगर पालिका परिषद बीसलपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

pilibhit
7:17 PM, September 3, 2026
शोभित अवस्थी (संवाददाता)
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद बीसलपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल में एनजीओ कार्यकर्ताओं ने बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग रंग के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी।
इस दौरान बच्चों को घर, गली-मोहल्ले और नगर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। एनजीओ प्रतिनिधि विवेक गंगवार ने कहा कि स्वच्छता के साथ कचरे का सही तरीके से पृथक्करण भी बेहद जरूरी है। नितिन मौर्य ने भी स्वच्छता के महत्व पर विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक चंद्र पाल मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक कचरे को निर्धारित स्थान पर डाले। उन्होंने नगर स्वच्छता में जुटे केपियर जीरो बेस्ड के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार, काजल सिंह, शोभित, अमरेंद्र, प्रभाती पांडे, प्रभा गंगवार समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।




