Pilibhit news : पीलीभीत में सपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला, जगदेव सिंह जग्गा हटे; धर्मेश को मिली कमान
समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को पद से हटा दिया है।

pilibhit
8:45 PM, September 16, 2026
जनपद न्यूज़ ब्यूरो
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को पद से हटा दिया है। जग्गा पिछले करीब पांच वर्षों से पीलीभीत में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी के फैसले के बाद अब धर्मेश को पीलीभीत का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। धर्मेश नए जिलाध्यक्ष के तौर पर जिले में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे।




