अब बारिश में चाय-पकौड़े का शौक भी महंगा, चीनी बना दुल्हा तो प्याज बनी दुल्हन
रिमझिम बारिश हो और आप घर पर हैं तो चाय और पकौड़े की याद आ ही जाती है। लेकिन अब आपका यह शौक आपको महंगा पड़ सकता है। शौक पूरा करने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

sonbhadra
10:51 AM, August 28, 2026
शांतनु कुमार
रिमझिम बारिश हो और आप घर पर हैं तो चाय और पकौड़े की याद आ ही जाती है। लेकिन अब आपका यह शौक आपको महंगा पड़ सकता है। शौक पूरा करने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल चीनी के दामों में अचानक इजाफा से हर कोई परेशान है। वहीं प्याज भी रुला रही है। चीनी 75 रुपये किलो तक पहुँच गयी है जबकि प्याज भी 60 रुपये पर खेल रही है। वहीं लहसुन भी 150 का आंकडा छूने लगा है। उपर से तेल के क्या पूछने, तेल ने तो लोगों का तेल ही निकाल दिया। यानी अब चाय पकौड़े भी गरीब तो छोड़िये मध्यम वर्ग को भी सोचने पर मजबूर कर दिया।
सपा ने तो चीनी और प्याज की बकायदा बारात निकाल कर सरकार पर तंज कसा। और बताया कि इन दिनों चीनी दुल्हा तो प्याज दुल्हन बनी हुई है ।
कुल मिलाकर सरकार बैठे मंत्री और विधायक को महंगाई तब तक नहीं दिखेगी जब तक वे सत्ता में हैं। सत्ता में बैठे नेताओं को क्या पता कि एक गरीब के भी शौक होते हैं । आप चर्चा भी चाय पर करते हैं और गरीब को यह कह कर उपहास उड़ाया जाता है कि शुगर न हो जाय इसलिए चीनी के दामों में बढ़ोत्तरी किया गया है।




