21 जून को होगा NEET परीक्षा का आयोजन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

delhi
10:42 AM, May 15, 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था । 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था । पेपर लिक के बाद पूरे देश में छात्रों के साथ उनके अभिभावक व कई कोचिंग सेंटर के संस्थापक का भी गुस्सा सरकार पर फूटा था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया के पूछे गए सवाल का जवाब तक नहीं दे पाए। कई लोगों ने तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक मांग लिया था।
नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. वहीं आज नीट-यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नई तारीख का ऐलान किया है।




