Mirzapur Breaking News : सड़क दुर्घटना में सोनभद्र के दो छात्रों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन बाइक सवार दो छात्रों को रौंदते हुए फरार हो गया । टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक में आग भी लग गई। घटना के बाद आसपास हड़कम्प मच गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
mirzapur
8:55 PM, September 17, 2024
हनीफ खान (संवाददाता)
मिर्जापुर । राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन बाइक सवार दो छात्रों को रौंदते हुए फरार हो गया । टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक में आग भी लग गई । घटना के बाद आसपास हड़कम्प मच गया। दोनों घायलों को तत्काल राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सोनभद्र जनपद के रहने वाले थे । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




