Mirzapur News : पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार
थाना अदलहाट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 2 गो-तस्कर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस, 32 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन बरामद किया गया

mirzapur
7:01 PM, January 21, 2025
हनीफ खान (संवाददाता)
मिर्जापुर । थाना अदलहाट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 2 गो-तस्कर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है । मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस, 32 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 02 वाहन (कार व ट्रक कंटेनर) बरामद किया गया है ।
मंगलवार को थाना अदलहाट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीबाग के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ में 02 पशु तस्कर 1.अब्बू सहमा पुत्र स्व0 बदरूद्दीन निवासी ग्राम चकिया कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज 2. महबूब आलम पुत्र हनीफ निवासी दौलतपुर कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । महबूब आलम उपरोक्त के दाहिने पैर में तथा अब्बू सहमा उपरोक्त के बाये पैर में गोली लगी है । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । मौके से उपरोक्त दोनों तरस्कों के कब्जे से मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा व एक अदद स्विफ्ट कार, एक अदद ट्रक कंटेनर तथा 32 राशि गो-वंश बरामद किया गया । उपरोक्त तस्करों द्वारा ट्रक कटेंनर मे वध हेतु ले जाए जा रहे 32 राशि गोवंशो की बरामदगी की गई है । उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




