Mirzapur news : खाद वितरण और धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश
मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण गोदामों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

mirzapur
1:49 PM, October 19, 2026
मिर्जापुर। यूपीसीएलडीएफ के प्रबंध निदेशक एवं विंध्याचल मंडल के नोडल अधिकारी श्रीकांत गोस्वामी ने जिला सहकारी बैंक के सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पैक्स कंप्यूटराइजेशन, धान एवं गेहूं खरीद की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण गोदामों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में सहकारिता विभाग के मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।




