Mirzapur News : बंधी में डूबने से भाई-बहन की मौत, कोहराम
चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब बंधी में नहाने गए भाई बहन की डूबने से मौत हो गयी ।
sonbhadra
7:36 PM, November 10, 2024
मिर्जापुर । चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब बंधी में नहाने गए भाई बहन की डूबने से मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के बलुआ बजाहूर गांव में बंदी में स्नान करने गए दो सगे भाई बहन की डूबने से मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई. बताया जा रहा है
अदलहाट थाना क्षेत्र के भाईपुर खुर्द गांव के रहने वाली आरुषि और कार्तिक अपने बुआ चांदनी के घर छठ पर्व मनाने आए थे । रविवार को दोनों बंधी में स्नान करने चले गए । जहां नहाते समय गहरे पानी में चले गए । जिससे दोनों डूब गए । जब दोनों भाई-बहन घर में नजर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की । बंधी पर जाने पर दोनों के शव उतराये मिले । घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । दो मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




