जवाब - बच्चों को हेल्दी रहने के लिए उनके डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और अगर मौसम बदल रहा हो तो बच्चों वायरल बीमारियों से बचाने के लिए उनकी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दें, जैसे कीवी, संतरा, अन्य मौसमी फल, लहसुन, पालक, अन्य हरी सब्जियां आदि। बच्चों को बासी खाना न खाने को दें, ज्यादा देर से कटे हुए फल या खुले में रखे फल भी खाने को न दें। बाहर के जंक फुड्स बिल्कुल भी न दें। बदलते मौसम में बच्चों की डाइट में लिक्विड चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। जैसे शरीर की जरूरत के मुताबिक पानी पिलाने के अलावा घर पर बना छाछ, दूध, सूप। इससे शरीर को पोषक तत्व तो मिलेंगे ही साथ ही तरल पदार्थों के सेवन से बॉडी का टेम्परेचर बैलेंस करने में मदद मिलती है।