Mathura News : एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
यूपी के मथुरा में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ। एक लाख का इनामी और पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी पंकज यादव को पुलिस ने मार गिराया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।

mathura
9:21 AM, August 7, 2024
यूपी के मथुरा में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ। एक लाख का इनामी और पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी पंकज यादव को पुलिस ने मार गिराया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा । मौके से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक भी बरामद की गई है। मारे गए बदमाश पंकज यादव पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे करीब 40 मुकदमे दर्ज थे । यह कार्यवाही मथुरा के फरह इलाके में बुधवार की तड़के सुबह हुई है।
STF की टीम को देर रात मुखबीरों से सूचना मिली कि पकंज यादव मथुरा में है। इसके बाद एक यूनिट ने विजय की पकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख विजय यादव ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में पंकज यादव मार गिराया गया।
मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह पुलिस वाले की हत्या का मुख्य आरोपी पंकज यादव काफी समय से फरार चल रहा था। उसके ऊपर हत्या-लूट-डकैती और रंगदारी समेत 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से दबिश दे रही थी।




